लाइव न्यूज़ :

मेघालय में खदान दुर्घटना में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:10 IST

Open in App

शिलांग, 22 जनवरी मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक खदान में हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उपायुक्त ई खरमाल्की ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को दिनेशलालु, सरकरी और रेयम्बई गांवों के निकट एक खनन स्थल पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। श्रमिक जब खदान में गड्ढा खोद रहे थे तो अचानक यांत्रिक संरचना ध्वस्त हो गई जिसके बाद वे एक गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गये छह लोगों में से पांच की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पड़ोसी असम के रहने वाले थे।

उपायुक्त ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि श्रमिक क्या कोयला खनन में लगे थे या पत्थर खनन गतिविधियों में लगे थे।

पुलिस ने नियोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि दिसम्बर 2018 में राज्य में इसी तरह की एक खनन दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?