लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:17 IST

Open in App

अमरावती, 16 जून विशाखापत्तनम जिले में बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश पुलिस की एलीट ग्रेहाउंड्स के साथ कथित मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के छह सदस्य मारे गए।

डीजीपी कार्यालय से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मारे गए माओवादियों में एक वरिष्ठ नेता और एक महिला सदस्य शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सुबह माम्पा पुलिस थाने के तहत आने वाले तीगलमिट्टा जंगल क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) और राज्य के नक्सल रोधी बल ग्रेहाउंड्स के बीच मुठभेड़ हुई। प्राथमिक सूचना के अनुसार छह शव बरामद किए गए हैं।’’

घटनास्थल से एक एके-47, एक एसएलआर, एक कार्बाइन, तीन .303 राइफल और एक तमंचा बरामद किया गया। इलाके में तलाश अभियान चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए