लाइव न्यूज़ :

मुंबई में इमारत का एक हिस्सा ढहने से छह लोग घायल

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:01 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई मुंबई के उपनगरीय इलाके अंधेरी में मंगलवार देर रात चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक दमकल कर्मी सहित छह लोग घायल हो गए।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जुहू गली में सलामी होटल के पास मेहता बाबू चॉल का उत्तर दिशा की ओर का हिस्सा देर रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गया। घटना में एक बुजुर्ग, एक दमकल कर्मी सहित छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी ‘कूपर हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मी विश्वास रहाते (51) को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर 10 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।’’

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं और नगर निगम तथा पुलिस कर्मियों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील