लाइव न्यूज़ :

मथुरा की सिण्डीकेट बैंक शाखा में पैसा नहीं निकला छह फुट लंबा सांप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 16:52 IST

वन्यजीव संरक्षण परियोजना के निदेशक, बैजू राज एमवी ने कहा, ‘यह रैट स्नेक सांप था जो उत्तर भारत में पाया जाता है। चूंकि उस समय बैंक में काफी लोग मौजूद थे इसलिए ऐसे मौके पर अगर सांप बाहर निकल आता तो स्थिति खराब हो सकती थी। फिलहाल उसे निगरानी में रखा है । उसके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के बाद उसे वापस उसके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया जाएगा।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देसांप के पकड़े जाने के बाद बैंककर्मियों और ग्राहकों ने चैन की सांस ली।वन्यजीव संरक्षण परियोजना के निदेशक, बैजू राज एमवी ने कहा, ‘यह रैट स्नेक सांप था जो उत्तर भारत में पाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के गांव रैपुरा जाट स्थित सिण्डिकेट बैंक की शाखा में वाटर डिस्पेंसर के नीचे लगभग छह फुट लंबा सांप पाया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह ने बताया, ‘‘सांप को सबसे पहले सफाई कर्मचारी ने काउण्टर के पास देखा।

वहां से कुछ देर बाद ही वह पानी के डिस्पेंसर के निकट पहुंच गया। उस समय बैंक में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे, इसलिए तुरंत ही वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से मदद मांगी गई। ’’ उन्होंने बताया कि चुरमुरा गांव में स्थित ‘‘वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स’’ यूनिट के दो विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंच कर सांप को सुरक्षित निकाला। उसे निगरानी में रखा गया है।

सांप के पकड़े जाने के बाद बैंककर्मियों और ग्राहकों ने चैन की सांस ली। वन्यजीव संरक्षण परियोजना के निदेशक, बैजू राज एमवी ने कहा, ‘यह रैट स्नेक सांप था जो उत्तर भारत में पाया जाता है। चूंकि उस समय बैंक में काफी लोग मौजूद थे इसलिए ऐसे मौके पर अगर सांप बाहर निकल आता तो स्थिति खराब हो सकती थी।

फिलहाल उसे निगरानी में रखा है । उसके शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के बाद उसे वापस उसके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ दिया जाएगा।’’ 

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ, सांपों का इमारतों और आवासीय क्षेत्रों में आना बहुत आम बात है। सांप दिन के गर्म समय में अक्सर ठंडे स्थानों पर ही रहना पसंद करते हैं।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए