लाइव न्यूज़ :

बिहार में अलग अलग सडक हादसों में छह बच्चों की मौत, नौ अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 23:22 IST

Open in App

सिवान-मुजफ्फरपुर, एक जुलाई बिहार के सिवान और मुजफ्फरपुर जिलों में अलग अलग सडक हादसों में बृहस्पतिवार को छह बच्चों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य जख्मी हो गए ।

सिवान जिले के पचरुखी थाना अंतर्गत पड़ौली गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह को राष्ट्रीय राजमार्ग 531 पर एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल देने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक 17 वर्षीय किशोर और दो बच्चे जख्मी हो गए ।

पचरुखी थाना प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि अभय कुमार नामक एक किशोर की मौत हो गयी जो रमेश सिंह का पुत्र था। शव को पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजन को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुए 17 वर्षीय एक नवयुवक तथा 10 एवं 11 साल के दो बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनके अनुसार चारों उस समय उक्त ट्रक की चपेट में आ गए जब वे शौच के लिए जा रहे थे । पुलिस अधिकारी के अनुसार इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया ।

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत सहदानी गांव के समीप देर शाम एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के एक घर में घुस जाने से वहां सो रहे पांच बच्चों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति जख्मी हो गये।

सरैया थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोडकर फरार हो गया ।पुलिस और प्रशासन द्वारा ट्रक को हादसा स्थल से हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई