लाइव न्यूज़ :

गुजरात: वडोदरा के चिड़ियाघर में छह काले हिरण मिले मृत, शव पर थे आवारा कुत्तों के नोचने के निशान

By भाषा | Updated: December 1, 2018 15:38 IST

उन्होंने बताया कि कुल छह काले हिरण मृत मिले हैं लेकिन उनमें से केवल तीन-चार की ही पीठ और पैरों पर कुत्ते के काटने के निशान हैं, जो उनके मरने की वजह नहीं हो सकते।

Open in App

वडोदरा (गुजरात) एक दिसम्बर (भाषा) गुजरात के वडोदरा के सयाजी बाग में कथित तौर पर आवारा कुत्तों के हमले में संरक्षित जीवों की सूची में शामिल छह काले हिरणों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) के आयुक्त अजय भाडू ने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में मृत मिले इन काले हिरणों के नमूने आणंद के पशु चिकित्सालय में भेज दिए गए हैं ताकि इनकी मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को आवारा कुत्तों के एक झुंड ने काले हिरण के बाड़े में घुसकर उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुल छह काले हिरण मृत मिले हैं लेकिन उनमें से केवल तीन-चार की ही पीठ और पैरों पर कुत्ते के काटने के निशान हैं, जो उनके मरने की वजह नहीं हो सकते।

भाडू ने बताया कि पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में काले हिरणों का पोस्टमार्टम किया गया, पर उन्होंने कुत्तों के काटने से उनकी मौत होने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दो काले हिरण बुरी तरह घायल हो गए थे क्योंकि आवारा कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोंच लिया था।’’ 

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल काले हिरण विशेष रूप से संरक्षित नस्ल है।

वीएमसी चिड़ियाघर संरक्षक डॉ प्रत्यूष पाटणकर ने कहा, ‘‘काले हिरण संवेदनशील और डरपोक जानवर होते हैं। वे कुत्तों को देखने के बाद डर कर भाग गए होंगे। शायद उनकी मौत कुत्तों के काटने की बजाय सदमे से हुई है।’’ 

भाडू ने इस मामले में चिड़ियाघर के कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की चेतावनी देते हुये कि सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को घटना की जानकारी दे दी है। आणंद से रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें विस्तृत जानकारी मुहैया कराई जाएगी।’’ 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर