लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वडोदरा में बलात्कार और हत्या के आरोप में छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:31 IST

Open in App

गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में एक महिला का बलात्कार और हत्या करने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी एक रेल परियोजना में मजदूर के तौर पर कार्यरत थे। वडोदरा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने कहा कि मजदूरों की कॉलोनी में रहने वाले आरोपियों ने दो दिन पहले 37 वर्षीय एक महिला का खेत में कथित तौर पर बलात्कार किया था जहां वह घास काटने गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इसके बाद महिला की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छोड़कर भाग गए। देसाई ने कहा, ‘‘कर्जन तालुका अंतर्गत गांव के एक खेत में महिला का शव मिला था। महिला चारा काटने गई थी। सोमवार रात जब वह घर नहीं लौटी तब उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की और शव वहां पाया।’’ एसपी ने बताया कि पुलिस के एक खोजी कुत्ते की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सहायता मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए