लाइव न्यूज़ :

एसआईयू ने पाकिस्तान से सक्रिय पांच ‘आतंकवादियों’ के मकानों पर मारा छापा, कई साक्ष्य व आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

By भाषा | Updated: May 18, 2023 07:14 IST

जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ये आतंकवादी सीमा पार से गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद पांच आतंकवादियों के मकानों पर छापा मारा गया।ये लोग वर्तमान में पाकिस्तान अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसआईयू की पांच टीम तथा पुलिस ने मिलकर छापेमारी की।

जम्मूः जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सीमा पार से आतंकवाद को वित्तपोषण तथा समर्थन देने के मामले में किश्तवाड़ और पुलवामा जिलों में पांच आतंकवादियों तथा तीन संदिग्धों के मकानों पर बुधवार को छापा मारा। आधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के मकान पाकिस्तान से सक्रिय आतंकवादियों के हैं और वे क्षेत्र में आतंकवाद को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा, ‘‘गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले में जम्मू की एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद पांच आतंकवादियों के मकानों पर छापा मारा गया। ये लोग वर्तमान में पाकिस्तान अथवा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि एसआईयू की पांच टीम तथा पुलिस ने मिलकर छापेमारी की। अधिकारी ने कहा कि छापे में मिले सबूतों का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकवाद की घटनाओं में उनकी भूमिका साबित करने के लिए किया जाएगा। एसआईयू ने चिरूल पड्यारन के शाहनवाज उर्फ नईम, जामिया मस्जिद के नईम अहमद उर्फ आमिर उर्फ गाजी, किचलू मार्केट के मोहम्मद इकबाल उर्फ बिलाल, हुल्लार किश्तवाड़ के शाहनवाज कंठ उर्फ मुन्ना उर्फ उमर और कुंडली पोचाल के जावेद हुसैन गिरि उर्फ मुजामिल के मकानों पर छापे मारे।

गौरतलब है कि जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। ये आतंकवादी सीमा पार से गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में अवंतिपोरा पुलिस की एसआईयू ने आतंकी वित्तपोषण के मामले में तराल के रेशिपोरा इलाके में कई जगहों पर छापा मारा। उन्होंने कहा कि टीम ने तीन संदिग्धों.... रेशिपोरा के मंजूर अहमद, तराल के मोहसिन अहमद लोन और रेशिपोरा के बशीर भट के मकानों की तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान उचित मानक प्रक्रिया का पालन किया गया और एसआईयू ने वहां से साक्ष्य तथा आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। पोसवाल ने कहा, ‘‘किश्तवाड़ से 36 लोग आतंकवाद से जुड़कर पाकिस्तान चले गए थे। उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए