लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने कहा- पश्चिम बंगाल में सरस्वती पूजा की नहीं अनुमति, पाकिस्तान जैसी है स्थिति

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 4, 2020 14:09 IST

Budget Session 2020: लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होते ही सभा ने ओमान के दिवंगत सुल्तान कबूस बिन सईद और कई पूर्व दिवंगत लोकसभा सदस्यों को कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसी ही प्रश्नकाल शुरू किया तो कांग्रेस, द्रमुक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में मंगलवार (04 फरवरी) को विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक सांसद ने पश्चिम बंगाल को लेकर आरोप लगाया है कि वहां सरस्वती पूजा करने की अनुमति नहीं है।

लोकसभा में मंगलवार (04 फरवरी) को विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक सांसद ने पश्चिम बंगाल को लेकर आरोप लगाया है कि वहां सरस्वती पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस मसले पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की तुलना पाकिस्तान से कर दी और ममता बनर्जी पर हमला बोला।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा में बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में स्थिति ऐसी है कि लोगों को सरस्वती पूजा मनाने की अनुमति नहीं है। यह पाकिस्तान के समान है जहां हिंदुओं को अपने पूजा-पाठ करने की अनुमति नहीं है। ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं।'

इससे पहले महात्मा गांधी पर बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े की विवादित टिप्पणी को लेकर लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।  सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभा ने ओमान के दिवंगत सुल्तान कबूस बिन सईद और कई पूर्व दिवंगत लोकसभा सदस्यों को कुछ पल मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसी ही प्रश्नकाल शुरू किया तो कांग्रेस, द्रमुक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए। 

कांग्रेस सदस्यों ने हेगड़े की विवादित टिप्पणी का मुद्दा उठाया और ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ के नारे लगाए। शोर-शराबे के बीच बिरला ने विपक्षी सदस्यों से कहा कि गृह मंत्री (अमित शाह) जवाब देना चाहते हैं और आप लोग चर्चा करिए। लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रीय नागरिक पंजी से जुड़ा प्रश्न सूचीबद्ध था और सदन में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे। सदन में हंगामा थमता नहीं देख उन्होंने करीब 11:05 बजे सभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। 

खबरों के मुताबिक, हेगड़े ने पिछले दिनों बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में कथित तौर पर दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था।

टॅग्स :संसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलपश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील