लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में हालात अब भी चिंताजनक, उग्रवादियों की गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान की मौत, असम राइफल्स के दो जवान घायल

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2023 13:03 IST

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। विद्रोहियों के साथ ताजा मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान की जान चली गई है। वहीं, असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए।

Open in App

इंफाल: मणिपुर के सेरौ इलाके में विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। सेना की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। मारे गए जवान की पहचान रंजीत यादव के तौर पर हुई है। यह घटना 5-6 जून की दरम्यानी रात को हुई। 

सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्वीट कर बताया कि घायलों को मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है। ट्वीट मे कहा गया, 'मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, बीएसएफ तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान पांच-छह जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।' 

मणिपुर: हिंसा रोकने के प्रयास में मारा गया BSF का दूसरा जवान

बीएसएफ कांस्टेबल रंजीत यादव को मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू इलाके में सेरौ प्रैक्टिकल हाई स्कूल में तैनात किया गया था। यादव दूसरे ऐसे बीएसएफ अधिकारी हैं जिनकी पिछले महीने शुरू हुई हिंसा को शांत करने के लिए राज्य में ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। यह घटना तब हुई जब असम राइफल्स, बीएसएफ और मणिपुर पुलिस पूर्वोत्तर राज्य में हाल ही में हुए जातीय संघर्ष के बाद सुगनू-सेरौ क्षेत्र में व्यापक क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चला रहे थे।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, 'तड़के लगभग 4.05 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेरौ प्रैक्टिकल स्कूल में तैनात बीएसएफ कर्मियों पर अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी की। 163 बटालियन के साथ तैनात कांस्टेबल यादव को गोली लगी और उन्हें काकचिंग के जीतन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच पूरी रात गोलीबारी हुई। स्पीयर कॉर्प्स की ओर से बताया गया, 'असम राइफल्स, बीएसएफ और पुलिस द्वारा मणिपुर में सुगनू/सेरौ के क्षेत्रों में व्यापक क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाए गए। सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के समूह के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी 5-6 जून की रात भर हुई, सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।'

गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैली जातीय हिंसा में अब तक 98 लोगों की जान गई है और 310 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में आगजनी के कम से कम 4,000 मामले दर्ज किए गए हैं, जहां 36,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मणिपुरसीमा सुरक्षा बलAssam Rifles
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो