लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस में सोनिया गांधी या राहुल गांधी के साथ बैठना अकल्पनीय माना जाता है", हिमंत बिस्वा सरमा का गांधी परिवार पर तीखा हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2024 07:57 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमला करते हुए कहा कि वहां पर कोई भी सोनिया गांधी या राहुल गाधी की कुर्सी की बगल में बैठने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर किया हमला कांग्रेस में कोई भी सोनिया गांधी या राहुल गाधी की कुर्सी की बगल में बैठने की हिम्मत नहीं कर सकतासीएम सरमा ने कहा कि कांग्रेस में पार्टी का एजेंडा केवल गांधी परिवार के 'भोजन कक्ष' में तय होता है

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते गुरुवार को  बारपेटा जिले के चकचका में एक पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस और गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में कोई भी सोनिया गांधी या राहुल गाधी की कुर्सी की बगल में बैठने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

इसके साथ ही सीएम सरमा ने भाजपा के लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा करते हुए हुए कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे साथ एक ही मेज पर बैठकर भोजन करते हैं, जबकि कांग्रेस में पार्टी का एजेंडा केवल गांधी परिवार के 'भोजन कक्ष' में तय होते हैं।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आकर मुख्यमंत्री की गद्दी तक पहुंचने वाले हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई है लेकिन यदि आप कांग्रेस या अन्य पार्टियों को देखें तो वो कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं बनाई गई हैं, बल्कि उनके नेताओं और परिवारों के द्वारा बनाई गई हैं।"

उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस में सारे फैसले गांधी परिवार के भोजन कक्ष में लिए जाते हैं और कार्यकर्ताओं को केवल उसका पालन करना होता है। परिवार को जिस तरह की आवश्यकता होती है, पार्टी का एजेंडा और विचारधारा बदल दिया जाता है।"

भाजपा में अपने व्यक्तिगत अनुभवों को याद करते हुए से सीएम सरमा ने गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को ओडिशा में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का एक किस्सा सुनाया। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि वह अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और धर्मेंद्र प्रधान जैसे शीर्ष भाजपा नेताओं के अन्य लोगों से मिलने के तरीके से आश्चर्यचकित थे। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबके साथ बैठकर खाना खाया था।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "हमें बताया गया था कि भाजपा में इसी तरह काम होता है। जबकि कांग्रेस में सोनिया गांधी के साथ एक ही मेज पर या राहुल गांधी के बगल वाली कुर्सी पर बैठना लगभग अकल्पनीय है।"

सबसे पुरानी पार्टी के खिलाफ हमला जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "अगर कांग्रेस के मंच पर हम सोनिया गांधी के सामने कहते हैं कि गांधी परिवार दूसरे नंबर पर है और देश पहले है, तो वहां बवाल हो जाएगा लेकिन भाजपा में मोदी जी खुद कहते हैं कि देश पहले, पार्टी बाद में, परिवार तीसरे स्थान पर और उनकी यही बात भाजपा की संगठनात्मक नींव को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, ''भाजपा में अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता को किसी आलीशान होटल में खाना खाने की बजाय पार्टी के साधारण कार्यकर्ता के घर में खाना खाने में ज्यादा खुशी होती है।''

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए