लाइव न्यूज़ :

मंडी जिले में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जगह अभी तय नहीं की गई है : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:08 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 15 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को बताया कि मंडी जिले में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जगह अभी तय नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया और सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन पूरा होने के बाद ही, विस्थापित/प्रभावित होने वाले परिवारों का सटीक विवरण, वैकल्पिक भूमि की पहचान/मूल्य मुआवजे के संबंध में काम किया जा सकता है।

धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के शीतकानील सत्र के आखिरी दिन भाकपा के विधायक राकेश सिंह द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ठाकुर ने यह जवाब दिया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ मंडी में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जगह अभी तय नहीं की गई है और ना ही निजी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई है।’’

उन्होंने कहा कि इसलिए, इस समय परिवारों के विस्थापन के संबंध में कोई सवाल ही नहीं उठता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए