लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी के बेटे का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 22, 2021 10:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके बड़े पुत्र आशीष का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन हो गया।

आशीष येचुरी पेशे से पत्रकार थे और नौ जून को वह 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनके परिवार से जुड़े करीबी लोगों ने बताया कि दो सप्ताह तक बीमारी से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे आशीष येचुरी ने आखिरी सांस ली।

येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड-19 से आज सुबह मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का, डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें हिम्मत दी और उनका उपचार किया तथा संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।’’

आशीष ने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, चेन्नई से पढ़ाई की थी और उन्होंने दिल्ली में टाइम्स ऑफ इंडिया समेत कई प्रकाशनों में काम किया। इसके बाद वह पुणे चले गये।

उनके साथ काम करने वाले पत्रकार उन्हें एक शालीन और जोशीले पत्रकार के रूप में याद करते हैं जिन्हें कई विषयों की गहरी जानकारी थी । वह गहन अध्ययनशील थे।

माकपा पोलित ब्यूरो ने बयान जारी कर आशीष येचुरी के निधन की घोषणा की और परिवार के प्रति शोक प्रकट किया।

बयान के अनुसार, ‘‘हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि आज सुबह (22 अप्रैल को) सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के पुत्र आशीष येचुरी का निधन हो गया। कोविड-19 संक्रमण की जटिलताओं के कारण उनका निधन हुआ। वह 35 साल के थे।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘पोलित ब्यूरो सीताराम और इंद्राणी, उनकी (आशीष की) पत्नी स्वाती, उनकी बहन अखिला और शोकसंतप्त परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है।’’

सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं और अन्य लोगों ने आशीष के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े पुत्र आशीष के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीतराम येचुरी के पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर उन्हें और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर येचुरी के बेटे के निधन पर शोक जताया है। थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत दुखी करने वाली खबर है। इस अपूरणीय क्षति को सहने की ईश्वर आपको हिम्मत दे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।’’

द्रमुक नेता एम के स्टालिन और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी आशीष येचुरी के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए