लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में ‘अभिभावक संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को ‘अभिभावक संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जो दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ संपर्क कायम करने का कार्यक्रम है।

सिसोदिया के अनुसार, कार्यक्रम के तहत 18 लाख से अधिक अभिभावकों से सीधा संपर्क कायम किया जाएगा और इस कार्यक्रम का नाम है ‘‘अभिभावक संवाद : आइए अभिभावकों से बात करें।’’

त्यागराज स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘यहां अभिभावकों द्वारा दो तरह की देखरेख प्रचलित है-- या तो बिल्कुल देखरेख नहीं होती या हद से ज्यादा निगरानी की जाती है और दोनों ही बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए हानिकारक हैं। अभिभावक या तो बच्चों के बॉस बन जाते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं या नई पीढ़ी के अभिभावक दोस्त बनने का प्रयास करते हैं, लेकिन बच्चों को सिर्फ अभिभावक चाहिए बॉस या दोस्त नहीं। उनके जीवन में यह भूमिका निभाने के लिए अलग लोग हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम के दौरान हमारे ‘स्कूल मित्र’ 18 लाख से अधिक अभिभावकों से संपर्क करेंगे।’’

दिल्ली सरकार ‘स्कूल मित्र’ के तौर पर काम करने के लिए स्वयंसेवी अभिभावकों से सहयोग मांगेगी ताकि स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों के बीच की दूरी को पाटा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?