लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने दावा किया कि केंद्र ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच नहीं चाहता

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:47 IST

Open in App

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उनसे कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से संबंधित मौतों की जांच के लिए समिति बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस संबंध में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा कार्यबल नियुक्त किया गया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने समिति के गठन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने समिति गठित करने की दिल्ली सरकार की मांग को दो बार खारिज कर दिया है।उन्होंने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा, “स्वास्थ्य मंत्री ने हमें पत्र लिखकर कहा है कि मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त कार्य बल है और कहा है कि जांच समिति की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन क्या कार्य बल के पास महामारी के दौरान मांग और आपूर्ति के मुद्दों की जांच करने का अधिकार है।” उपमुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि मांडविया ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय की समिति के संदर्भ के लिए 12 बिंदुओं में से पांच ऑक्सीजन से संबंधित हैं। सिसोदिया ने बताया कि इन पांच बिंदुओं से एक भी ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत से संबंधित नहीं है। सिसोदिया ने कहा, “इतना बड़ा घोटाला देश में कभी नहीं हुआ। अगर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति मौतों की जांच कर रही है, तो केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन से संबंधित मौतों के आंकड़ें देने के लिए क्यों कहा?”उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जांच नहीं चाहता क्योंकि इससे उसकी लापरवाही की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए