लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया बने ‘हैप्पीनेस क्लास’ के छात्र, दिल्ली के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी बने शिक्षक

By भाषा | Updated: November 13, 2020 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक विशेष "हैप्पीनेस क्लास" में भाग लिया जहां दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षकों की भूमिका में नजर आए।

कक्षा में, छात्रों ने सिसोदिया से कोविड-19 महामारी के दौरान घर पर रहने के दौरान अपने जीवन पर “हैप्पीनेस पाठ्यकम” के सकारात्मक प्रभावों से जुड़े अनुभव साझा किए।

सिसोदिया ने कहा, "बाल दिवस मनाया जाता है ताकि अभिभावक, माता-पिता और शिक्षक अपनी भूमिका के बारे में विचार कर सकें कि वे कैसे इस दुनिया को हमारे बच्चों के लिए एक बेहतर स्थान बना सकते हैं। यह ध्यान देने लायक बात है कि दो साल से आयोजित ‘हैप्पीनेस क्लास’ इस कोरोना वायरस महामारी के कठिन समय में बच्चों के जीवन में काफी मददगार साबित हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे छात्र अब इस पाठ्यक्रम के शिक्षक बन गए हैं और अपने परिवार के सदस्यों और यहां तक कि अपने दोस्तों में भी इसका संदेश फैला रहे हैं।

इस क्लास का नेतृत्व बीपीएसकेवी, देवली की छात्रा गुलफ्शा और जीसीएसवी, द्वारका के छात्र निखिल ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए