लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने केन्द्र से ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर ‘‘सक्रिय और संवेदनशील’’ होने को कहा

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की घोर कमी की आशंका के बीच उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र को स्थिति से निपटने में ‘‘संवेदनशील और सक्रिय ’’ होना चाहिए ताकि राज्यों के बीच इसकी आपूर्ति को लेकर मतभेद नहीं हों।

सिसोदिया राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19प्रबंधन के लिए नोडल मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी से संबंधित फोन आ रहे हैं, साथ ही सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में लगे लोगों को विभिन्न राज्यों में रोका जा रहा है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया,‘‘ सभी अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी के बारे में एसओएस कॉल आ रहे हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति में लगे लोगों को विभिन्न राज्यों में रोका जा रहा है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में राज्यों में ‘कोई जंगलराज’ नहीं हो यह सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार को स्थिति से निपटने में बेहद संवेदनशील और सक्रिय होना चाहिए।’’

संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण दिल्ली के अस्पताल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से अपील की कि दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए और कहा कि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए