लाइव न्यूज़ :

Sirathu Seat 2022: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हारे, सिराथू सीट से पल्लवी पटेल 7337 वोट से जीतीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 22:06 IST

Sirathu Seat 2022:केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिला और पल्लवी पटेल को 106278 वोट मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देपल्लवी पटेल की बहन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (सोनेलाल) का भाजपा से गठबंधन से था।केशव मौर्य के खिलाफ सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर नामांकन दाखिल किया था।

Sirathu Seat 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और अपना दल (कमेरावादी) की संयुक्त उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 7337 मतों से हराया।

केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिला और पल्लवी पटेल को 106278 वोट मिला। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन, अपना दल (कामेरावादी) से संबंध रखने वाली पल्लवी पटेल ने इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में केशव मौर्य के खिलाफ सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर नामांकन दाखिल किया था।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा किसिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फ़ैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूँ, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूँ,जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ।

प्रदेश में भाजपा और अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि पल्लवी, अनुप्रिया और अमल पटेल लोकप्रिय कुर्मी नेता सोनेलाल पटेल की बेटियां हैं। परिवार में मतभेद पैदा होने के बाद मां कृष्णा पटेल और अनुप्रिया पटेल अलग हो गए और दोनों ने अपनी-अपनी पार्टियां बना लीं।

अनुप्रिया पटेल का अपना दल (सोनेलाल) भाजपा की सहयोगी है और वह नरेंद्र मोदी कैबिनेट में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री हैं। वहीं, पल्लवी अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ हैं, जिनका संगठन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की सहयोगी है। मां कृष्णा पटेल फिलहाल अपना दल (कामेरावादी) की प्रमुख हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022केशव प्रसाद मौर्याउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?