लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र हत्याकांडः सिंह ने कहा, लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा, सहानुभूति दिखाने का ढोंग

By भाषा | Updated: July 20, 2019 15:47 IST

"श्रीमती प्रियंका वाड्रा की भेंट पीड़ित परिवारों से करा दी गई है। इसके बावजूद वह राजनीति कर रही हैं और इसी कारण अब भी धरने पर बैठी हुई हैं। यह कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसा है और कांग्रेस को इससे परहेज करना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि वहां का माहौल और बिगड़े। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।" उन्होंने सोनभद्र की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया और इस घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं।

सिंह ने कहा कि प्रियंका पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा, "श्रीमती प्रियंका वाड्रा की भेंट पीड़ित परिवारों से करा दी गई है। इसके बावजूद वह राजनीति कर रही हैं और इसी कारण अब भी धरने पर बैठी हुई हैं। यह कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसा है और कांग्रेस को इससे परहेज करना चाहिए।"

सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि वहां का माहौल और बिगड़े। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।"

उन्होंने सोनभद्र की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया और इस घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना पर राज्य सरकार ने तत्काल तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोषी अधिकारियों को निलम्बित किया तथा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों 50-50 हजार रुपये दिये जाने के निर्देश दिए है। सिंह ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस 1955 से अब तक किए गए अपने पापों को छुपाने के लिए अनाप-शनाप आरोप लगा रही हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब