लाइव न्यूज़ :

केरल तट के पास सिंगापुर के जहाज में लगी आग, धमाके के बाद आसमान में छाया धुआं; 4 लापता, 5 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2025 14:38 IST

Kerala: यह सात जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसके 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी।

Open in App

Kerala: केरल तट के पास सिंगापुर के ध्वजवाहक कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 पर सोमवार सुबह विस्फोट होने की सूचना है। यह जानकारी एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यहां दी। निचले डेक पर विस्फोट की सूचना सबसे पहले सुबह करीब 10.30 बजे मुंबई स्थित समुद्री परिचालन केंद्र द्वारा कोच्चि स्थित समुद्री परिचालन केंद्र को दी गई। यह जहाज 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास वाला है और यह सात जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसके 10 जून को पहुंचने की उम्मीद थी।

पीआरओ ने कहा, ‘‘नौ जून 25 को सुबह लगभग 10:30 बजे, एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से एमवी वान हाई 503 पर निचले डेक पर विस्फोट होने के बारे में सूचना मिली। यह जहाज सिंगापुर का एक ध्वजवाहक कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर व्यास का है।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत को उस जगह रवाना किया, जो कोच्चि में लंगर डालेगा। पीआरओ ने कहा कि नौसेना की पश्चिमी कमान ने पूर्वाह्न 11 बजे पोत को घटना वाली जगह की ओर रवाना किया।

स्थिति का आकलन करने और सहायता समन्वय के लिए कोच्चि स्थित नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस गरुड़ से नौसेना डोर्नियर विमान की उड़ान की भी योजना बनायी जा रही है। 

भारतीय तटरक्षक पीआरओ के अनुसार, चार चालक दल के सदस्य लापता बताए गए हैं और पांच घायल हैं। जहाज़ पर कुल 22 चालक दल के सदस्य थे और कंटेनरयुक्त माल ले जा रहा था। सीजीडीओ को आकलन के लिए भेजा गया। तटरक्षक पीआरओ ने कहा कि न्यू मंगलौर से आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि से आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती से आईसीजीएस सचेत को सहायता के लिए भेजा गया।

उन्होंने पीटीआई के हवाले से कहा, "जहाज में फिलहाल आग लगी हुई है और वह बह रहा है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने पहले कहा था कि जहाज एमवी वान है 503 से विस्फोट की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह आग थी।

टॅग्स :केरलनेवीसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील