लाइव न्यूज़ :

सिमडेगाः युवक ने की शादी, बेटी होने के बाद अब युवती पर बना रहा धर्म बदलने का दबाव, लड़की ने की शिकायत

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2020 14:43 IST

झारखंड के सिमडेगा जिला में लव जिहाद का मामला आया है. पीड़िता ने गुमला एसपी को ज्ञापन दिया है. युवती ने कहा कि युवक पहले से ही दो बच्चे का पिता है.

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2012 में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दी. युवती रामगढ़ जिला में है और वह एक निजी क्लीनिक में नर्स का काम करती है.

रांचीः झारखंड के सिमडेगा जिला में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. इसमें युवक ने अपना धर्म व नाम छिपाकर गुमला की युवती से दोस्ती की उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

जब युवती ने एक बेटी को जन्म दी तो उसपर धर्म बदलने का दबाव बना रहा है. यही नहीं धर्म नहीं बदलने पर युवती और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है. इससे युवती काफी डरी हुई है. इस संबंध में पीड़िता के द्वारा गुमला एसपी को लिखित शिकायत पत्र दिया गया है.

युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही युवती ने अपने और अपनी बेटी की जान बचाने की गुहार लगाई है. पीड़िता ने कहा है कि अगर पुलिस मदद नहीं की तो मजबूरन बेटी के साथ मैं आत्महत्या कर लूंगी.

फिलहाल युवती रामगढ़ जिला में है और वह एक निजी क्लीनिक में नर्स का काम करती है. युवती का घर गुमला जिले के बसिया प्रखंड में है. वह वर्ष 2010 में बीए की पढ़ाई करने खूंटी कॉलेज जाती थी. इसी दौरान सिमडेगा जिला के कोलेबिरा लसिया निवासी शोएब अंसारी से उसकी दोस्ती हुई और प्रेम जाल में फंसाया.

युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया

शोएब ने युवती से दोस्ती करने से पहले अपना सूरज कुमार बताया. इसके बाद युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया. फिर उसके साथ शादी कर ली. बताया जाता है कि बाद में शोएब उसे रांची में रखने लगा. वर्ष 2012 में पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दी. बेटी के जन्म के बाद शोएब युवती से मारपीट करने लगा.

घर में पूजा-पाठ पर रोक लगा दी. वहीं जब वर्ष 2017 में युवती का एक हेल्थ सेंटर में एएनएम की नौकरी लगी तो शोएब उसका सारा पैसा ले लेता था. युवती ने बताया कि वर्ष 2019 में मुझे और मेरी बेटी को अपने घर ले जाने की बात बोलकर शोएब रात में रांची ले आया. रांची जाने के बाद पता चला कि सूरज का असली नाम शोएब अंसारी है और वह लसिया गांव निवासी है.

शोएब पूर्व से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. युवती को जब सच्चाई का पता चला तो शोएब उससे मारपीट किया. फिर मौलवी को बुलाकर जबरन धर्म कबूल करने के लिए दबाव डालने लगा. इस कार्य में शोएब की पहली पत्नी संजीदा खातून तथा मां अबदा खातून भी दबाव डालने लगे. इसके बाद वह किसी प्रकार वहां से निकली और रामगढ़ में नौकरी करने लगी. इधर, फिर से शोएब उसे धमकी दे रहा है.

टॅग्स :झारखंडलव जिहादहेमंत सोरेनक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए