लाइव न्यूज़ :

Sikkim Rajya Sabha Seat Election 2024: सिक्किम विधानसभा में बीजेपी के 12 विधायक, आखिर कैसे चुनाव में लेप्चा ने मारी बाजी, क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2024 18:36 IST

Sikkim Rajya Sabha Seat Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दोरजी शेरिंग लेप्चा ने निर्वाचन और सिक्किम विधानसभा के सचिव ललित कुमार गुरुंग से संसद के उच्च सदन के लिए अपने चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचित घोषित किया गया।पर्यवेक्षक पेमा लादेन लामा भी उपस्थित थे।विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

Sikkim Rajya Sabha Seat Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दोरजी शेरिंग लेप्चा ने सिक्किम में राज्यसभा की एकमात्र सीट निर्विरोध जीत ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लेप्चा के नामांकन पत्रों की जांच करने और सही पाए जाने के बाद उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।

लेप्चा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। लेप्चा ने निर्वाचन और राज्य विधानसभा के सचिव ललित कुमार गुरुंग से संसद के उच्च सदन के लिए अपने चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। जब उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया तो सहायक निर्वाचन अधिकारी कर्मा टी ग्यात्सो भूटिया और पर्यवेक्षक पेमा लादेन लामा भी उपस्थित थे।

लेप्चा की उम्मीदवारी को सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) का समर्थन प्राप्त था। लेप्चा पाक्योंग जिले की ग्नथांग माचोंग सीट से विधायक थे। लेप्चा पिछली सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सरकार में मंत्री थे और उनके पास भवन एवं आवास और परिवहन जैसे विभाग थे।

सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा में एसकेएम के 19, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 और एसडीएफ के एक सदस्य हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में एसकेएम सत्ता में आई थी। उस चुनाव में भाजपा ने कोई सीट नहीं जीती थी। लेप्चा एसडीएफ के नौ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए, जिससे वह रातों-रात विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

बाद में, भाजपा ने दो सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या 12 हो गई। लेप्चा के राज्यसभा में निर्वाचन को भाजपा को सिक्किम में प्रमुख पार्टी बनने में मदद करने के लिए पुरस्कार माना जा रहा है। वह राज्यसभा में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी राष्ट्रीय पार्टी के दूसरे सांसद होंगे। कांग्रेस नेता कर्मा टोपडेन ने 1988 से 1994 तक सदन में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।

टॅग्स :सिक्किमसिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंटसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"