लाइव न्यूज़ :

Sikkim CM Prem Singh Tamang: प्रेम तमांग ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार ली शपथ, 8 मंत्रियों ने भी खाई कसम

By आकाश चौरसिया | Updated: June 10, 2024 18:10 IST

Sikkim: प्रेम तमांग की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM राजनीतिक पार्टी) ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 32 सीटों में 31 पर जबरदस्त जीत दर्ज की। हालांकि, सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में प्रेम तमांग ने मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसिक्किम के सीएम पद की शपथ प्रेम तमांग ने दूसरी बार लीउनके साथ 8 मंत्रियों ने पद की गोपनियता की कसम खाईप्रेम तमांग की पार्टी ने राज्य की कुल 32 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की

Sikkim CM Prem Singh Tamang: सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में प्रेम तमांग ने मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली है। हालांकि, यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा, जब वो प्रदेश की कमान संभालने जा रहे हैं। उन्हें पद की गोपनियता और शपथ राज्य के गर्वनर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दिलाई है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली है। 

प्रेम तमांग की सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM राजनीतिक पार्टी) ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 32 सीटों में 31 पर जबरदस्त जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को खाली हाथ छोड़ा, जिसके साथ ही एसडीएफ किसी भी सीट पर दर्ज करने में असफल रही। 

मुख्यमंत्री के साथ जीतकर आए सोनम लामा, अरुण उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम हैंग लिंबू, भोज राज राय, जीटी धुंगेल, पुरुण कुमार गुरुंग और पिंटशो नामग्याल लेप्चा (विधायकों) ने सिक्किम सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

प्रेम तमांग ने यहां से जीता था चुनावप्रेम तमांग ने रेनॉक विधानसभा क्षेत्र से एसडीएफ के उम्मीदवार सोम नाथ पोड़याल को 7,396 मतों से हराया। साथ में बताते चले कि 19 अप्रैल, 2024 को 32 सीटों वाले राज्य के लिए मत पड़े थे, जिसके नतीजे लोकसभा रिजल्ट से कुछ दिन पहले सामने आए। सिक्किम में 1989 और 2009 के बाद किसी भी राजनीतिक पार्टी को इस तरह बंपर जीत मिलते हुए देश के लोगों ने देखा। यह अपने में एक इतिहास रच देने वाली बात है। 

टॅग्स :सिक्किमजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए