वाहन नहीं मिलने की वजह से फंसी महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस, इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मांग सकती हैं हेल्प

By भाषा | Published: December 9, 2019 10:35 AM2019-12-09T10:35:41+5:302019-12-09T10:35:41+5:30

एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की। इसका लक्ष्य देर रात महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यात्रा सेवा देना है।

Sikkim Police will provide free travel facility to women at night Helpline number 1091 and 7837018555 | वाहन नहीं मिलने की वजह से फंसी महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस, इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मांग सकती हैं हेल्प

वाहन नहीं मिलने की वजह से फंसी महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस, इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मांग सकती हैं हेल्प

Highlightsएक अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की। इसका लक्ष्य देर रात महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यात्रा सेवा देना है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के बलात्कार और हत्या की वारदातों के बाद सिक्किम पुलिस ने महिलाओं के लिए रात में नि:शुल्क यात्रा सुविधा शुरू की है। अगर कोई महिला राज्य की राजधानी में रात में अकेले है और कोई सवारी नहीं मिल रही है तो उसे पुलिस घर तक नि:शुल्क छोड़कर आएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने की। इसका लक्ष्य देर रात महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यात्रा सेवा देना है।

अधिकारी ने बताया कि यातायात नहीं मिलने की वजह से कहीं भी फंसी कोई महिला अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 7837018555 पर फोन कर सकती है और रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह कर सकती है। महिला का फोन आने के बाद नियंत्रण कक्ष वाहन या थाना प्रभारी का वाहन उसकी मदद के लिए आएगा। 

Web Title: Sikkim Police will provide free travel facility to women at night Helpline number 1091 and 7837018555

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे