लाइव न्यूज़ :

Sikkim Assembly polls: 32 विधानसभा सीट, 19 अप्रैल को पड़ेंगे वोट, 146 उम्मीदवारों में से केवल 12 महिला उम्मीदवार, जानें पार्टीवार आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2024 16:25 IST

Sikkim Assembly polls 2024: सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा और लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।पिछले राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार थीं।2019 के चुनाव में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

Sikkim Assembly polls 2024: पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में 32 विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। सिक्किम विधानसभा और हिमालयी राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मैदान में 146 उम्मीदवारों में से केवल 12 महिला उम्मीदवार हैं। हिमालयी राज्य में कुल 4.66 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 2.31 लाख महिलाएं हैं। निवर्तमान सिक्किम विधान सभा (एसएलए) में तीन महिला विधायक हैं। मेल्ली से फरवंती तमांग, रंगांग यांगगांग से राजकुमारी थापा और ज़ूम- सालघारी (एससी) से सुनीता गजमेर हैं। पिछले राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार थीं।

सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2019 के चुनाव में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्ण कुमारी राय शामिल हैं। वह नामची-सिंघीथांग से मैदान में हैं। मौजूदा विधायक राजकुमारी थापा भाजपा में शामिल हुईं। रंगांग यांगगांग से मैदान में उतारा गया है।

सिटीजन एक्शन पार्टी (सीएपी-सिक्किम) ने भी चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। प्रमुख विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने इस बार चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। एसडीएफ ने 2019 के चुनाव में चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। दो ने चुनाव जीता था।

सिक्किम के एकमात्र लोकसभा क्षेत्र में जहां 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, एक महिला बीना राय स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। दिल कुमारी भंडारी लोकसभा (1991-96) में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करने वाली आखिरी महिला थीं। सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग आगामी विधानसभा चुनाव में नामची जिले की पोकलोक-कामरांग सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया बारफुंग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। पांच बार के पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय के साथ मुकाबले से बचने के लिए अपनी मौजूदा नामची-सिंघीथांग सीट को छोड़कर पोकलोक-कामरांग सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

भारत के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया बारफुंग (बीएल-सु) सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एम जी भूटिया को युकसोम-ताशीडिंग (बीएल-सु) सीट से टिकट दिया गया है। सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे। पूर्व सांसद पी डी राय राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए एसडीएफ के उम्मीदवार होंगे।

टॅग्स :सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019सिक्किमलोकसभा चुनाव 2024BJPसिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंटसिक्किम क्रांतिकारी मोर्चापवन कुमार चमलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम