लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू के कारण मुर्गे की बिक्री में ‘‘ खासी गिरावट’’: दिल्ली के दुकानदार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली में पोल्ट्री मांस बेच रहे दुकानदारों ने दावा किया है कि बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पिछले कुछ सप्ताह में बिक्री में ‘‘खासी गिरावट’’ आई है।

दिल्ली मांस व्यापारी संघ के महासचिव इरशाद कुरैशी ने कहा, ‘‘बर्ड फ्लू फैलने संबंधी खबरें आने के बाद, मुर्गे की बिक्री कम से कम 20 प्रतिशत कम हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात को समझते हैं कि ग्राहक घबरा जाते हैं और सावधानी के तौर पर मुर्गों की खरीदारी बंद कर देते हैं, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि यदि मांस को अच्छे से पकाया जाए, तो स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं होता।’’

कुरैशी ने कहा कि मुर्गे का मांस ‘‘200 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 150 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पोल्ट्री किसानों के साथ-साथ दुकानदारों का भी नुकसान’’ है।

उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के खतरे का कारोबार पर ऐसे समय में असर पड़ रहा है, जब कारोबारी पहले की कोविड-19 के प्रभाव से जूझ रहा है।

कुरैशी ने अपने ग्राहकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दिल्ली मांस व्यापारी संघ ने अपनी ‘‘6,000 लाइसेंसधारी मांस की दुकानों’’ को नए दिशा-निर्देश भेजे हैं ताकि स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

द्वारका में ‘सरदार एक प्योर मीट शॉप’ के रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में बर्ड फ्लू का डर फैलने के बाद से ‘‘हर दिन मंगलवार हो गया है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘बर्ड फ्लू के कारण हमारी बिक्री पर बहुत असर पड़ा है। हमने पिछले सप्ताह से व्यावहारिक रूप से मुर्गे की कोई बिक्री नहीं की है। ऐसा लग रहा है कि हर दिन मंगलवार बन गया है। मंगलवार को लोग अमूमन मांस नहीं खाते हैं, इसलिए हम उस दिन दुकानें बंद रखते हैं।’’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शहर में अभी तक ‘बर्ड फ्लू’ का कोई मामला नहीं है और अधिकारियों को पड़ोसी राज्यों से आने वाले ‘पॉल्ट्री’ पक्षियों पर नजर रखने को कहा गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए