लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अतिथि शिक्षकों के प्रदर्शन में शामिल हुए सिद्धू

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यहां सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर नौकरी नियमित किए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के अतिथि शिक्षकों के बीच पहुंचे।

पिछले महीने केजरीवाल पंजाब के मोहाली में संविदा शिक्षकों की ऐसी ही मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब चुनाव के मद्देनजर शिक्षकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई सौगातों की घोषणा की है। उन्होंने सत्ता में आने पर राज्य में संविदा शिक्षकों को नियमित करने और शिक्षा प्रणाली में सुधार करने का आश्वासन भी दिया है।

पंजाब में 2022 की शुरुआत में चुनाव होने हैं और आप इस सीमावर्ती राज्य में अपनी निर्णायक मौजूदगी दर्ज कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा के संविदा मॉडल को अपना रही है।

सिद्धू ने एक ट्वीट में आरोप लगाया, “दिल्ली का शिक्षा मॉडल संविदा मॉडल है…दिल्ली सरकार के 1031 स्कूल हैं, जबकि सिर्फ 196 स्कूलों में प्रधानाचार्य हैं…शिक्षकों के 45 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं और स्कूलों का संचालन 22,000 अतिथि शिक्षकों द्वारा दिहाड़ी के आधार पर किया जा रहा है, जिनका अनुबंध हर 15 दिन पर नवीकृत किया जाता है।”

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख ने कहा कि दिल्ली में 2015 में शिक्षकों के 12,515 पद रिक्त थे, लेकिन 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 19,907 हो गया।

उन्होंने कहा कि आप सरकार अतिथि शिक्षक रखकर खाली पदों को भर रही है।

एक अन्य ट्वीट में सिद्धू ने कहा, “आप ने संविदा शिक्षकों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देने का वादा किया था, लेकिन अतिथि शिक्षकों के होने से स्थिति और खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से, तथाकथित आप स्वयंसेवक सरकारी फंड से सालाना पांच लाख रुपये कमाते हैं, जो पहले स्कूल के विकास के लिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए