लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में घमासान, अमरिंदर सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू की चुनौती- पार्टी बदलने के आरोप को साबित करें

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:09 IST

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ी चुनौती दे डाली। सिद्धू ने कहा कि कैप्टन उन पर दल-बदल की कोशिश के लगाए गए आरोपों को साबित करें।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह ऐसी एक बैठक के बारे में भी बताएं जिसमें मैं किसी अन्य पार्टी नेता से मिला हूं: सिद्धू नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- मैंने अब तक किसी से भी किसी पद के लिए नहीं आग्रह किया है

चंडीगढ़: पंजाब की कांग्रेस इकाई में गुटबाजी की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चुनौती दी है कि वह उन पर लगाए गए दलबदली की कोशिश के आरोप को साबित करके दिखाएं।

सिद्धू धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के मामले में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आलोचक रहे हैं। अमृतसर के विधायक ने कहा कि उन्होंने किसी से भी कभी किसी पद के लिए बात नहीं की है लेकिन उन्हें कई बार मंत्रिमंडल में शामिल होने की पेशकश की गई।

उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पिछले महीने पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर पेश की गई जांच रिपोर्ट को रद्द कर दिया था और इसके बाद से सिद्धू इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की आलोचना कर रहे हैं। पंजाब के फ़रीदकोट में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान यह घटना हुई थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी सिद्धू की आलोचना करते हुए उन्हें ‘पूरी तरह से अनुशासनहीन’ करार दिया था और कहा था कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

सिद्धू ने एक शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ आप ऐसी एक बैठक के बारे में भी बताएं जिसमें मैं किसी अन्य पार्टी नेता से मिला हूं। मैंने अब तक किसी से भी किसी पद के लिए नहीं आग्रह किया है। मैं सिर्फ पंजाब की समृद्धि चाहता हूँ। कई बार मुझे मंत्रिमंडल में शामिल होने की पेशकश की गई लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया। अब, हमारे आलाकमान ने हस्तक्षेप किया है, प्रतीक्षा करूंगा।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत