लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राज्य में निवेश बढ़ाने पर यूरोपीय देशों से की चर्चा

By भाषा | Updated: May 9, 2020 20:13 IST

इटली, बेल्जियम, डेनमार्क सहित पांच देशों के राजदूतों और यूरोपीय व्यापार समूह के 74 सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देएमएसएमई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से निवेश बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पूर्व में अमेरिका, जापान और कोरिया के उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित किया गया।यूरोपीय व्यापार समूह के सभी सदस्यों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम सुधारों के लिए उठाये गये कदमों की प्रसंशा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सुधार की दृष्टि एक बढ़ता हुआ राज्य है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इटली, बेल्जियम, डेनमार्क सहित पांच देशों के राजदूतों एवं यूरोपीय व्यापार समूह के 74 सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने पर चर्चा की। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मौके पर सिंह ने निवेश के लिए उद्यमियों को प्रदेश की विशिष्टताओं से अवगत कराया और निवेशकों को हर सम्भव मदद व सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। 

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में औद्योगिक माहौल को बेहतर बनाया गया है। नोएडा में भव्य जेवर एयरपोर्ट का निर्माण और छोटे एयरपोर्ट को विकसित करने का काम किया जा रहा है। साथ ही रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए राज्य में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि औद्योगीकरण में व्यापक सुधार लाने की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, भंडारण एवं साजोसामान तथा औषधि पार्क स्थापित किये जा रहे हैं। 

एमएसएमई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से निवेश बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। पूर्व में अमेरिका, जापान और कोरिया के उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज यूरोपीय देशों के राजदूत एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि चीन से जो पलायन हो रहा है, उसको उत्तर प्रदेश में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये है, उन पर शीघ्रता से अमल किया जायेगा। 

इस अवसर पर जहां डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के टेक्नालाजी अपग्रेडेशन हेतु डेनमार्क की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के साथ एमओयू करने का सुझाव दिया, वहीं एचपी इण्डिया सेल्स के प्रतिनिधि ने यूपी में 3—डी प्रिंटिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की इच्छा जताई। यूरोपीय व्यापार समूह के सभी सदस्यों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रम सुधारों के लिए उठाये गये कदमों की प्रसंशा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सुधार की दृष्टि एक बढ़ता हुआ राज्य है। 

डोमिनों कम्पनी के प्रतिनिधि अजय खन्ना ने डोमिनोज के पिज्जा की उत्तर प्रदेश के और शहरों में होम डिलीवरी बढ़ाने का आग्रह किया। प्रतिनिधियों ने एक मत से कहा कि निवेश करते समय एसजीएसटी की समस्या सामने आती है। इसके निराकरण हेतु कैपिटल सब्सिडी की सुविधा निवेशकों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वेबिनार में कोकाकोला, डाउ केमिकल इन्टरनेशल प्रा.लि., आईबीएम इण्डिया, केपीएमजी इण्डिया, माइक्रोसाफ्ट कारपोरेशन, पैनासॉनिक इण्डिया, पेप्सिको, रेडबुल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी