लाइव न्यूज़ :

'योद्धा' में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, नवंबर 2022 में होगी रिलीज

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:21 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर 'शेरशाह' में अपने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों और आलोचकों की तारीफ बटोर रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आंबरे की जोड़ी करेगी जबकि इसका निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खैतान की मेंटोर डिसिलप फिल्म्स मिलकर करेंगे। निर्देशक के रूप में पुष्कर और सागर की यह पहली फिल्म होगी।

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया ऐप टि्वटर पर 'योद्धा' की पहली झलक को साझा किया, जिसमें सिद्धार्थ बिल्कुल नए अवतार में दिखाई देंगे।

फिल्मकार करण जौहर ने टि्वटर पर कहा कि 'शेरशाह' में कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली पहली एक्शन फिल्म में प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे।

करण ने कहा कि "योद्धा" 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए