लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मुस्कान से जीता लाखों लोगों का दिल : करण जौहर

By भाषा | Updated: September 6, 2021 13:25 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर फिल्म निर्माता करण जौहर ने रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा कि उनके आकस्मिक निधन ने सभी को 'स्तब्ध' कर दिया है।

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ”बालिका वधू” और “बिग बॉस 13” के जरिए दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले 40 वर्षीय अभिनेता का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था।

‘‘बिग बॉस ओटीटी’’ के नवीनतम एपिसोड के दौरान, निर्माताओं ने शो में सिद्धार्थ शुक्ला की मनोरंजन जगत की यात्रा का एक वीडियो भी चलाया। 2014 में आई फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ में सिद्धार्थ के साथ काम करने वाले निर्माता और शो के प्रस्तोता करण जौहर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो गए।

करण ने कहा, ‘‘सिद्धार्थ शुक्ला एक ऐसा नाम था जो हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया था। वह बिग बॉस परिवार के पसंदीदा सदस्य थे। वह मेरे ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत में अनेक लोगों के दोस्त थे। वह हमें अचानक छोड़कर चले गए।’’

करण ने कहा कि दिवंगत अभिनेता की विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

फिल्म निर्माता-निर्देशक ने कहा, ‘‘ हम अभी भी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि सिद्धार्थ हमारे बीच नहीं रहे। मैं स्तब्ध हूं। सिद्धार्थ एक अच्छे बेटे, एक शानदार दोस्त और बेहतरीन इंसान थे। उनकी सकारात्मक ऊर्जा और मुस्कान ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। हम हमेशा सिद्धार्थ की कमी महसूस करेंगे।’’

मॉडल से अभिनेता बने सिद्धार्थ ने टेलीविजन शो ‘‘बाबुल का आंगन छूटे ना’’ में मुख्य भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की और ‘‘बालिका वधू’’ से लोकप्रियता हासिल की।

सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलिटी शो ‘‘झलक दिखला जा 6’’, ‘‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’’ और ‘‘बिग बॉस 13’’ में भी काम लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए