लाइव न्यूज़ :

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के 'ईस्ट इंडिया कंपनी' वाले तंज पर कहा, "भगोड़े नीरव मोदी, ललित मोदी के नाम में 'मोदी' है तो क्या आप से तुलना की जाए?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 26, 2023 14:05 IST

सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के 'ईस्ट इंडिया कंपनी' वाले तंज पर कहा कि नीरव मोदी और ललित मोदी के नाम में भी मोदी है और आपके नाम में भी मोदी है। क्या महज इस संयोग के कारण उनकी तुलना आपसे की जा सकती है?

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईस्ट इंडिया कंपनी' वाले तंज पर किया पलटवारसिद्धारमैया ने भी राहुल गांधी की तरह नीरव मोदी और ललित मोदी के उपनाम का जिक्र छेड़ा उन्होंने कहा कि इनके नाम में मोदी है तो क्या इनसे आपकी तुलना की जाए

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन की बेहद तीखी आलोचना की, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की थी। सीएम सिद्धारमैया ने इस टिप्पणी के लिए पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा , “यह माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘भारत’ की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन से की है।"

उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी द्वारा कोलार में पीएम मोदी पर किये गये हमले का हवाला देते हुए कहा, “नीरव मोदी और ललित मोदी, जिन्होंने भारतीयों के करदाताओं का सैकड़ों करोड़ रुपये लूट लिया और देश से भाग गए, उनके नाम में भी मोदी है और आपके नाम में मोदी है। क्या महज इस संयोग के कारण उनकी तुलना आपसे की जा सकती है?”

सिद्धारमैया ने आगे कहा, "केवल ललित मोदी और नीरव मोदी का नाम लेकर मोदी के बारे में पूछने पर राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया गया, उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई और लोकसभा से भी अयोग्य ठहराया गया। अब जब आपने 'इंडिया' की तुलना 'ईस्ट इंडिया कंपनी' और 'इंडियन मुजाहिदीन' से की है तो क्या जो राहुल गांधी के खिलाफ की कार्रवाई की गई थी वो आपके कथन पर लागू नहीं होती?"

उन्होंने कहा, “मैं जानना चाहता हूं कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'इंडिया' जैसे सुंदर और पवित्र नाम से इतनी नफरत क्यों है? आखिर आप 'इंडिया' नाम को लेकर इतने अधीर क्यों हो रहे हैं. जबकि आपने भी तो अपने ही कई सारे सरकारी कार्यक्रमों का नाम 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया', 'स्किल इंडिया' आदि रखा है, क्या अब आप अपने उन कार्यक्रमों का नाम भी बदल देंगे?”

मालूम हो कि बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में आयोजित भाजपा संसदीय बैठक के दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम बदलने और यूपीए से इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) करने पर जबरदस्त हमला किया। पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन इंडियन मुजाहिदीन के साथ-साथ पीएफआई भी 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो उससे क्या हो जाता है। विपक्ष इंडिया नाम रखकर लोगों को गुमराह नहीं कर सकता।

टॅग्स :सिद्धारमैयानरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम