लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने जारकीहोली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किए जाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 23, 2021 01:15 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 मार्च कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को विधानसभा में मांग की कि ‘नौकरी पाने की इच्छुक’ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों के बीच मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया जाए।

विपक्ष के नेता ने इस मामले की अदालत की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि महिला ने वीडियो संदेश में कहा था कि उसका ‘‘इस्तेमाल किया’’ गया और इसलिए यह बलात्कार की श्रेणी में आएगा।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मैं रमेश जारकीहोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किए जाने की मांग करता हूं, अन्यथा हम महिला के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।’’

गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में विरोधाभास होने के कारण मामले में कार्रवाई बाधित हुई है।

इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के नेता सदन के बीचो बीच आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए