लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया का बीजेपी पर हमला, कहा- महात्मा गांधी के हत्यारे को दिया जा रहा है भारत रत्न, राष्ट्र का क्या होगा?

By भाषा | Updated: October 19, 2019 05:50 IST

सिद्धारमैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के हत्यारे को भारत रत्न दिया जा रहा है! जिन्होंने गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र रचा, उन्हें भारत रत्न मिल रहा है!”

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की भाजपा की योजना की शुक्रवार को आलोचना की और उन्हें हत्यारा बताया।सिद्धारमैया ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या के आरोपियों में एक थे। लेकिन साक्ष्यों के अभाव में आरोप साबित नहीं हो सका और वह छोड़ दिये गये।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की भाजपा की योजना की शुक्रवार को आलोचना की और उन्हें हत्यारा बताया। सिद्धारमैया ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या के आरोपियों में एक थे। लेकिन साक्ष्यों के अभाव में आरोप साबित नहीं हो सका और वह छोड़ दिये गये।

सिद्धारमैया ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के हत्यारे को भारत रत्न दिया जा रहा है! जिन्होंने गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र रचा, उन्हें भारत रत्न मिल रहा है!”

गौरतलब है कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि वह केंद्र सरकार से विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी। सिद्धरमैया ने कहा, “अब वे आगे बढ़ कर उन्हें (सावरकर) भारत रत्न दे रहे हैं! राष्ट्र का क्या होगा? इसलिए किसी व्यक्ति ने गोडसे को भी भारत रत्न देने को कहा है।’’

गोडसे ने गांधीजी की हत्या की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरएसएस और हिन्दू महासभा पर आरोप लगाया कि इन संगठनों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया था और अंग्रेजों का साथ दिया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सहित संघ परिवार ने पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने का काम किया।

सिद्धारमैया ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का सही क्रियान्वयन नहीं किये जाने के कारण देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गयी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार दिसंबर के उप चुनाव के आगे नहीं टिक पाएगी। 

टॅग्स :सिद्धारमैयाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील