लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, 6 हिरासत में  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 7, 2018 17:44 IST

प्रतिमाओं को गिराने, तोड़ने और क्षतिग्रस्त करने का यह सिलसिला सोमवार को त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा ढहाए जाने के बाद शुरू हुआ।

Open in App

कोलकाता, 7 मार्च। कोलकाता में वाममोर्चा के एक छात्र संगठन के सदस्यों ने बुधवार को कथित तौर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी और प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोत दी। पश्चिम बंगाल भाजपा ने यह कहा। पुलिस ने केओराटोला कब्रिस्तान में हुई इस घटना के मामले में समूह के छह सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। 

राज्य में भाजपा नेतृत्व ने इस घटना की निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि बंगाल की राजनीति में मुखर्जी के योगदान को मिटाया नहीं जा सकता। 

पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयांतन बसु ने एक बयान में कहा, "हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के कृत्य की निंदा करते हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग करते हैं और साथ ही यह संदेश भी देना चाहते हैं कि आप इस शर्मनाक कृत्य से पश्चिम बंगाल के निर्माण में मुखर्जी के योगदान को मिटा नहीं सकते।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मुखर्जी की प्रतिमा का और शानदार ढंग से दोबारा निर्माण करेगी।

गौरतलब है कि प्रतिमाओं को गिराने का यह सिलसिला सोमवार को त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा ढहाए जाने के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद तमिलनाडु में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई.वी.आर.रामासामी की प्रतिमा ढहा दी गई और अब कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को नष्ट किया गया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण