लाइव न्यूज़ :

शुभेन्दु के छोटे भाई, तृणमूल कांग्रेस 14 पार्षद भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:40 IST

Open in App

कोंटाई (पश्चिम बंगाल), एक जनवरी बीस सदस्यीय कोंटाई नगरपालिका में तृणमूल कांग्रेस के 15 पार्षद शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में कोंटाई नगरपालिका के पूर्व प्रशासक सौमेन्दु अधिकारी भी शामिल हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सौमेन्दु के भाई शुभेन्दु अधिकारी ने यहां एक कार्यक्रम में पार्षदों को पार्टी के झंडे सौंपे।

सौमेन्दु को हाल ही में ममता बनर्जी सरकार द्वारा नागरिक निकाय में प्रशासक के पद से हटा दिया गया था।

पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सौमेन्दु को हटाना ‘‘बदले की भावना’’ से उठाया गया कदम था।

उन्होंने कहा, ‘‘सौमेन्दु का आगे एक लंबा राजनीतिक करियर है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कड़ी मेहनत की है ...और यही अन्य पार्षदों पर भी लागू होता है। अधिकारी परिवार अब ‘पिशी-भाइपो’ (तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी) की पार्टी के साथ नहीं है।’’

राज्य के पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी सरकार नगर निगम चुनाव कराने में देरी कर रही है, क्योंकि वह अपनी ‘‘आसन्न हार’’ से भयभीत है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, चाहे वह निकाय चुनाव हों या विधानसभा चुनाव।’’

इससे पहले दिन में, सौमेन्दु ने संवाददाताओं से कहा था कि ‘‘उनका परिवार कई तरह के हमले सहन कर रहा है। लेकिन हम मैदान में एक उचित जवाब देने में विश्वास करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए