लाइव न्यूज़ :

नोएडा की हाउसिंग सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी ने कहा- वह मेरी बहन की तरह है

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2022 11:04 IST

श्रीकांत त्यागी ने कहा है कि जिस महिला से बदसलूकी के आरोप लग रहे हैं, वह उसकी बहन की तरह है। त्यागी ने साथ ही कहा कि उसे राजनीतिक तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला से बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने कहा- वह मेरी बहन की तरह हैमुझे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची जा रही है: श्रीकांत त्यागीश्रीकांत त्यागी को कल गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हाउसिंग सोसायटी में महिला से बदसलूकी और धमकी देने आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने मंगलवार को कहा कि महिला उसकी बहन की तरह है। श्रीकांत त्यागी ने पूरे मामले को लेकर कहा कि किसी ने उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश की है। त्यागी को मंगलवार को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।

नोएडा में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज के आरोप में सूरजपुर कोर्ट ने त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट से ले जाते समय मीडियाकर्मियों से बात करते हुए त्यागी ने कहा कि महिला उनकी बहन की तरह है।

'मेरे खिलाफ साजिश रची गई है'

त्यागी ने कहा, 'मैं इस घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। वह मेरी बहन की तरह है, यह घटना राजनीतिक है और मुझे राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए की गई है।' त्यागी की गिरफ्तारी सोमवार को सोसाइटी में उसके फ्लैट के आगे अवैध निर्माण पर नोएडा अथॉरिटी द्वारा कार्रवाई किए जाने के एक दिन बाद हुई थी।

इससे पहले नोएडा पुलिस ने कहा था कि त्यागी अपनी कार पर विधायक का स्टीकर का इस्तेमाल कर रहा था जिसे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से दिया गया था। त्यागी ने इस बारे में खुद पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि त्यागी को मेरठ के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विधायक का स्टिकर गाड़ी पर करता था इस्तेमाल

आलोक सिंह के अनुसार, ‘त्यागी मौर्य का सहयोगी रहा है और ये स्टिकर उसे स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिए थे। पुलिस ने त्यागी की पांच कारों को जब्त कर लिया है। उसने अपने वाहनों के लिए विशेष नंबर प्लेट भी खरीदे थे और हर नंबर के लिए त्यागी ने 1.10 लाख रुपये का भुगतान किया था।’

बता दें कि मौर्य जो राज्य की भाजपा नीत सरकार में मंत्री थे, ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी थी और सपा में शामिल हो गए थे। वर्तमान में, वह सपा से राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं।

त्यागी से पूछताछ में मिली कुछ अहम जानकारी: पुलिस

पुलिस आयुक्त ने बताया कि श्रीकांत त्यागी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, उसे फरार रहने के दौरान किस-किस ने शरण दी इस बात की भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान त्यागी से कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पूर्व नोएडा पुलिस ने त्यागी को फरार घोषित किया था और उस पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।

बताते चलें कि नोएडा के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद त्यागी ने महिला से कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था। श्रीकांत त्यागी खुद को भाजपा से जुड़ा बताता है जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारभारतीय जनता पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्य
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील