लाइव न्यूज़ :

भाजपा से जुड़ा रहा है श्रीकांत त्यागी, पत्र में खुलासा, डेढ़ साल तक मिली थी पुलिस सुरक्षा

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2022 10:28 IST

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  27 अगस्त 2018 के नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि त्यागी भाजपा किसान मोर्चा की युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक (सह-संयोजक) रह चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक त्यागी भाजपा किसान मोर्चा की युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक (सह-संयोजक) रह चुका हैश्रीकांत त्यागी अगस्त 2018 से अप्रैल 2021 तक टीम का हिस्सा था।किसान मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता के रूप में यह विंग बनाया गया था।

नोएडाः ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोपी श्रीकांत त्यागी का भाजपा कनेक्शन को लेकर एक पत्र सामने आया है।  त्यागी ने दावा किया था कि वह भाजपा का नेता है जबकि पार्टी के नेताओं ने इससे साफ इनकार कर दिया था।लेकिन 2018 का एक पत्र त्यागी के भाजपा से जुड़े होने की पुष्टि करता है। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,  27 अगस्त 2018 के नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि त्यागी भाजपा किसान मोर्चा की युवा किसान समिति के राष्ट्रीय समन्वयक (सह-संयोजक) रह चुका है। भाजपा के एक नेता के हवाले से समाचार वेबसाइट ने इस दावा किया है कि पत्र वास्तविक है और त्यागी अगस्त 2018 से अप्रैल 2021 तक टीम का हिस्सा था।

भाजपा नेता ने बताया है कि किसान मोर्चा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता के रूप में यह विंग बनाया गया था। उस समय कई नियुक्तियाँ की गईं थीं। त्यागी के साथ मीडिया सलाहकार, सोशल मीडिया सलाहकार और सचिव जैसे पदों पर 20 अन्य नियुक्तियां की गईं। भाजपा नेता ने कहा, न सिर्फ त्यागी बल्कि कई अन्य लोगों को भी नई शाखा में शामिल किया गया।

भाजपा नेता ने बताया कि हालांकि जब नई टीम का गठन किया गया, तो त्यागी को मोर्चा में नया स्थान नहीं मिला। यूपी भाजपा के एक अन्य सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि त्यागी मोदीनगर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहा था लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। यही नहीं त्यागी को डेढ़ साल तक पुलिस सुरक्षा भी मिली थी।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "जिला समिति की रिपोर्ट के आधार पर, जिसमें खतरे की बात की गई थी, त्यागी को अक्टूबर 2018 और फरवरी 2020 के बीच सुरक्षा दी गई क्योंकि वह किसी 'प्रशासन' का हिस्सा था। फरवरी 2020 के बाद, सुरक्षा हटा दी गई थी। सरकार को रिकॉर्ड पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी की भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 2019 में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में त्यागी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ नजर आ रहा है। यही नहीं एक तस्वीर में वह विजय संकल्प रैली को संबोधित करते भी दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में  #Elections2019, #BJPIndia और #BJPMission4UP जैसे हैशटैग हैं।

श्रीकांत त्यागी की सोसायटी वाली घटना के बाद गौतमबुद्धनगर से भाजपा सांसद डॉ महेश शर्मा ने आवासीय सोसायटी के दौरे के दौरान कहा था कि “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह व्यक्ति हमारी पार्टी से जुड़ा नहीं है। हो सकता है कि उसने किसी पार्टी नेता के साथ फोटो क्लिक की हो; यह एक अलग मुद्दा है। त्यागी द्वारा दर्शाए गए कार्यों को पार्टी द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

घटना के बाद नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वह अभी फरार है। सोमवार प्रशासन ने नोएडा स्थित उसके आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे नोएडा प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने शहर के सेक्टर 93बी स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में पहुंचकर श्रीकांत त्यागी के ग्राउंड फ्लोर वाले अपार्टमेंट के बाहर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नोएडा प्राधिकरण से की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

टॅग्स :नॉएडाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी