लाइव न्यूज़ :

Shravasti News: यूपी में 150 लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश, 2 लोग गिरफ्तार; बाइबल की कई किताबें जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 10:44 IST

Shravasti News: गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजेश कुमार उर्फ ​​जी के रूप में हुई है।

Open in App

Shravasti News: श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल के सीमावर्ती भयापुरवा गांव में पुलिस ने हिन्दू धर्म के महाउत समुदाय के करीब 150 लोगों को कथित तौर पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल कराए जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों नामजद अभियुक्त एक ही परिवार के हैं तथा इनमें से दो सगे भाई जालंधर (पंजाब) स्थित आर.एम.एस. चर्च नामक ईसाई मिशनरी से प्रशिक्षण लेकर पिछले चार-पांच महीनों से श्रावस्ती में अवैध धर्मांतरण की मुहिम चला रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रविवार को जिस धर्म सभा में लोगों को बरगलाने व प्रलोभन देकर धर्मांतरण की तैयारी चल रही थी वहां पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संवाददाताओं को बताया, ''श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के भयापुरवा गांव में रविवार को लगभग 150 लोग एक सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम में मौजूद थे। वहां पर लोगों को गहने, अनाज, खाने पीने की वस्तुएं, बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिये इलाज और आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की तो वहां इस क्रियाकलाप के पर्याप्त साक्ष्य मिले।''

उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से धर्मांतरण कराने की गतिविधियों में लिप्त गांव निवासी कुंदन तथा उसके पुत्र राजेश कुमार उर्फ गुल्लू समेत कुल चार लोगों के विरुद्ध रविवार को हरदत्तनगर गिरन्ट थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दो अभियुक्त राजेश उर्फ गुल्लू (पुत्र) व कुंदन (पिता) को रविवार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

शेष दो अभियुक्त फरार हैं। टीम गठित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर बाइबल की 10 प्रतियां, ईसाई धर्म की दो अन्य पुस्तकें, 197 लाइसेंसी कार्ड, 198 रजिस्ट्री परिचय पत्र, 484 दीक्षा प्रमाण पत्र, 21 बैंक पासबुक सरीखे कुछ दस्तावेज बरामद किये हैं। बरामद पासबुक प्रार्थना सभा में आए उन व्यक्तियों की हैं जिनको प्रलोभन के लिये आर्थिक सहायता के तौर पर उनके खातों में धन भेजा जाता था।

भाटी ने कहा कि अभियुक्तों के खातों, मोबाइल नंबरों के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस द्वारा व अन्य माध्यमों से आर्थिक गतिविधियों को खंगाल कर उन्हें बाहर से मिल रहे वित्तपोषण और अन्य सहायता का पता लगाया जा रहा है। जांच में चार नामजद अभियुक्तों के अतिरिक्त किसी अन्य का नाम सामने आया तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज होगा।"

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वालों की पहचान कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारBJP government of Uttar Pradeshउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल