लाइव न्यूज़ :

देवेंद्र फड़नवीस से श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने की मुलाकात, आफताब के लिए फांसी और पालघर पुलिस के खिलाफ जांच की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2022 15:22 IST

श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने कहा, मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या की गई। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अगर उन्होंने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा के पिता विकास वालकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से उनके आवास पर मुलाकात की।श्रद्धा वालकर के पिता फड़नवीस से मिलने गए तो भाजपा के किरीट सोमैया भी मौजूद थे।शुक्रवार को साकेत अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी।

मुंबईः दिल्ली में कथित तौर पर आफताब पूनावाला के हाथों मारी गई श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने शुक्रवार को मांग की कि आरोपी को उनकी बेटी की हत्या के लिए फांसी दी जाए। पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने से पहले करीब तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर एक फ्रिज में रखा था। 

श्रद्धा हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फड़नवीस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें न्याय मिलेगा। श्रद्धा वालकर के पिता फड़नवीस से मिलने गए तो भाजपा के किरीट सोमैया भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को साकेत अदालत ने आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी। आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

तुलिंज पुलिस (पालघर जिले में) के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिएः विकास वालकर

वालकर ने यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “आफताब पूनावाला को मेरी बेटी की हत्या के लिए फांसी दी जानी चाहिए...पूनावाला और जो भी इस मामले में शामिल थे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “श्रद्धा की शिकायत पर जांच में देरी के लिए वसई और नालासोपारा के पुलिस अधिकारियों और तुलिंज पुलिस (पालघर जिले में) के खिलाफ भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने अगर तुरंत कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी अभी जिंदा होती।”

आफताब पूनावाला को ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए

श्रद्धा को मारने वाले आफताब के बारे में बात करते हुए विकास वालकर ने कहा, 'आफताब पूनावाला को ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को उसके माता-पिता से भी पूछताछ करनी चाहिए। विकास वाकर ने कहा, 'हालांकि जांच अब आगे बढ़ रही है, शुरुआत में कुछ देरी हुई थी।'

बेटी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिलीः श्रद्धा के पिता

श्रद्धा के पिता ने कहा, उसके घर से जाने के बाद उन्होंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ उनकी आखिरी कॉल 2021 में थी जब श्रद्धा ने उन्हें बताया कि वह ठीक हैं और वह बेंगलुरु में हैं। विकास वालकर ने कहा, "उसने मुझसे सिर्फ मेरी भलाई के बारे में पूछा और ये पूछा कि उसका भाई कैसा है।"

सितंबर में आफताब से बेटी के बारे में पूछा थाः श्रद्धा के पिता विकास वालकर

विकास वालकर ने कहा कि श्रद्धा की तलाश शुरू करने के बाद उन्होंने इस साल सितंबर में आफताब से बात की थी। बकौल विकास वालकर "मैंने उससे कहा कि श्रद्धा ढाई से तीन साल तक तुम्हारे साथ थी और अगर वह तुम्हें छोड़कर कहीं चली जाती है, तो क्या यह तुम्हारी जिम्मेदारी नहीं है कि मुझे तुम बताओ? विकाल वालकर ने कहा कि तब आफताब ने उनसे कहा था कि उसे नहीं पता कि श्रद्धा कहाँ गई है।

श्रद्धा वालकर ने नवंबर 2020 में तुलिंज पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी

गौरतलब है कि श्रद्धा वालकर ने नवंबर 2020 में तुलिंज पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था: “पूनावाला मुझे गालियां दे रहा है और मुझे मार रहा है। आज, उसने मेरा गला घोंटकर मुझे मारने की कोशिश की। वह मुझे डराता है और ब्लैकमेल करता है । कहता है कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। छह महीने हो गए हैं और वह मुझे मार रहा है, लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी देता था।”

विकास वालकर ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) तथा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री फड़नवीस ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम