लाइव न्यूज़ :

शक्ति प्रदर्शन: अमरिंदर ने कांग्रेस के 55 विधायकों व 8 सांसदों से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 22:56 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को जाहिरा तौर पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए यहां एक कैबिनेट सहयोगी के घर रात के भोजन (डिनर) पर अपनी पार्टी कांग्रेस के करीब 55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की। राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं। उनमें से तीन मंत्री दिन में हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि में सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। सिद्धू ने एक बार फिर अमरिंदर सिंह को बिजली दरों में कमी किए जाने के वादे की याद दिलाई।सिद्धू ने सिंह का एक वीडियो टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी घरेलू बिजली तीन रुपये प्रति यूनिट और औद्योगिक बिजली पांच रुपये प्रति यूनिट देने के अपने संकल्प के साथ-साथ... सब्सिडी देने के संकल्प पर कायम है। इस वादे को पूरा किया जाना चाहिए।’’सूत्रों के अनुसार अमरिंदर सिंह ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के सरकारी आवास पर पार्टी के करीब 55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिन में, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य मंत्रिपरिषद की डिजिटल बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता अमरिंदर सिंह ने की। हालांकि, मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में शामिल हुए। राज्य में कांग्रेस के 80 विधायक और आठ सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण