लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में जमीन विवाद में गोली चली, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:01 IST

Open in App

डिंडीगुल (तमिलनाडु), 16 नवंबर तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले के पलानी कस्बे में जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक सिनेमाघर के 70 वर्षीय मालिक ने दिन-दहाड़े कथित रूप से गोली मार कर दो लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क पर हुई इस घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपराध के लिए देशी कट्टा का इस्तेमाल किया था।

अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्ति किसी और के मालिकाना हक वाली जमीन पर बाड़ लगाने आए और दावा करने लगे की जमीन उनकी है। इसे लेकर उनकी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच बुजुर्ग ने अचानक पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। घटना में दोनों लोग घायल हो गए।

घायलों में से एक को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया है जबकि दूसरे का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर