लाइव न्यूज़ :

"वो जूता भाजपा और सरकार की साजिश थी, जो स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया", अखिलेश यादव का आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2023 07:16 IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से किये गये हमले पर कहा कि वो जूता भाजपा और प्रदेश सरकार की साजिश थी, जो उनपर फेंका गया।  

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से किये गये हमले को बड़ी साजिश बताया उन्होंने कहा कि वो जूता भाजपा और सरकार की साजिश थी, जो स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गयासरकार की ओर से पिछड़े समुदाय के नेता को अपमानित करने के लिए बाकायदा साजिश रची गई है

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूते से किये गये हमले को बड़ा मुद्दा बना लिया है और इस प्रकरण में सीधे सूबे की आदित्यनाथ सरकार और उनकी पार्टी भाजपा पर हमला बोल दिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए साफ शब्दों में कहा कि वो जूता भाजपा और प्रदेश सरकार की साजिश थी, जो स्वामी प्रसाद मौर्य पर फेंका गया।

अखिलेश यादव ने पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंके जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता को निशाना बनाया और कहा की पिछड़े समुदाय के एक नेता को अपमानित करने के लिए बाकायदा सरकार की ओर से साजिश रची गई है।

उन्होंने कहा, ''सपा की आयोजित कार्यक्रम को खराब करने और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे पिछड़े समाज के एक बड़े नेता को अपमान करने की साजिश भाजपा और योगी सरकार के इशारे पर रची गई है।''

सपा प्रमुख ने आरोपों की कड़ी में भाजपा पर बेहद तीखा हमला किया और कहा, "जो लोग 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यहां कोई 'जीरो टॉलरेंस' नहीं है। कोई भी किसी कार्यक्रम में प्रवेश कर सकता है और वरिष्ठ नेता का अपमान कर सकता है। हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं, हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं। अगर हम ही सुरक्षित नहीं हैं, हम जनता से क्या कहेंगे?”

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख ने आगे कहा, "विपक्ष के जिन नेताओं को इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें बेइज्जत करने का प्रयास किया जा रहा है, राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा दे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।"

मालूम हो कि बीते सोमवार को लखनऊ में पार्टी के अति पिछड़े महासम्मेलन में आशीष सैनी नाम के कथित हमलावर ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद सपा समर्थकों ने हमलावर आशीष को घेर लिया और उसकी बुरी तरह से पीटाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। स्वामी प्रसाद पर हमला करने वाला आरोपी आशीष सैनी वकील की वेशभूषा में आया था।

मौके पर पकड़े जाने के बाद हमलावर आशीष सैनी ने कहा कि वह हिंदू धर्म के बारे में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था, इसलिए उसने यह हमला किया है। पुलिस ने सपा नेता मौर्य पर हमला करने वाले आरोपी आशीष को मौके से हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीस्वामी प्रसाद मौर्यBJPलखनऊउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो