लाइव न्यूज़ :

शोध सागर संस्थान ने तैयार किया मॉडल, चंद सेकेंड में ही कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने का दावा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:52 IST

Open in App

जींद, नौ जनवरी जींद स्थित शोध सागर संस्थान के संचालक डॉ. दीवान शेर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से महज कुछ सेकेंड में कोविड-19 की जांच करने का दावा किया है।

जींद में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. दीवान शेर ने दावा किया कि मई महीने में उन्होंने कोरोना की जांच का तरीका तलाशने के लिए अनुसंधान शुरू किया था और चार महीने की मेहनत के बाद कृत्रिम बुद्धिमता आधारित मॉडल तैयार करने में सफलता हासिल की, जिसे ऑस्ट्रेलिया में पेटेंट करवाया गया है।

उन्होंने दावा किया कि इस मॉडल के तैयार होने के बाद किसी भी व्यक्ति की जांच कर यह पता किया जा सकता है कि उसे कोविड-19 है या नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि विश्व में यह पहली बार है, जब इतने कम समय में संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।

डॉ. दीवान शेर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के शुरुआती दिनों में कोविड-19 जांच की कीमत 4800 रुपये थी, जो जींद जैसे शहरों की बड़ी आबादी की पहुंच से काफी दूर थी।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश भोला और अन्य 10-12 सहयोगियों के साथ उन्होंने कोरोना जांच की खातिर मॉडल बनाने की दिशा में काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि मॉडल बनाने में चिकित्सा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का विशेष सहयोग रहा और 10-12 लोगों ने मिलकर मॉडल का डिजाइन बनाया, जिसके नतीजे काफी बेहतर आए।

उन्होंने दावा किया कि अब तक 100 लोगों की जांच की गई है, जिनमें 90 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट एकदम सही आई।

उन्होंने बताया कि मॉडल में व्यक्ति के तापमान,हृदय गति, उसकी सांस की गति, सांस की आवाज सहित कई मानकों पर जांच की जाती है इसके बाद यह मॉडल कुछ सेकेंड में बता देता है कि व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। इससे संक्रमण के फैलने पर रोक लगाई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर