लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना पर आई एम्स की नई स्टडी, गठिया रोगियों को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

By एसके गुप्ता | Updated: October 11, 2020 12:05 IST

एम्स की नई स्टडी में पता चला है कि ऑर्थराइटिस के मरीजों को कोरोना से मधुमेह और उच्च रक्तचापरोगियों की तुलना में कम खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑर्थराइटिस (गठिया) मरीजों की तादाद में रोजाना वृद्धि हो रही है।एम्स रियूमेटोलॉजी विभाग से संबंधित मरीजों की तादाद करीब 25 फीसदी बढ़ गई है।

ऑर्थराइटिस (गठिया) मरीजों की तादाद में रोजाना वृद्धि हो रही है। एम्स रियूमेटोलॉजी विभाग से संबंधित मरीजों की तादाद करीब 25 फीसदी बढ़ गई है। एम्स रियूमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष्ज्ञ प्रो. उमा कुमार कहती हैं कि हाल ही में एम्स ने गठिया रोगियों पर एक अध्ययन किया तो पता चला कि कोरोना और गठिया रोगियों को दी जाने वाली दवा के केमिकल काफी हद तक समान है। इसलिए गठिया रोगियों को आमजन की तरह कोरोना से सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अध्ययन में यह भी पता चला है कि जो लोग ऑर्थराइटिस रोग से पीडित हैं, उन्हें नियमित दवा सेवन के साथ योगा भी कराना चाहिए। इससे रोगी की स्थिति में तेजी से सुधार होता है।

1000 गठिया रोगियों पर अध्ययन

प्रो. उमा कुमार ने कहा कि हाल ही में एम्स ने 1000 गठिया रोगियों पर अध्ययन किया। जिससे यह पता चला कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप वाले मरीजों में कोरोना संक्रमण का जितना ज्यादा खतरा है, उतना खतरा गठिया रोगियों को नहीं है। इसकी वजह यह भी है कि गठिया रोगियों को दी जाने वाली दवाओं में हाईड्रोक्सी, एस्ट्रोएड होते हैं। यह कैमिकल कोरोना की दवा में भी दिए जाते हैं। खास बात यह है कि हड्‌डी रोगियों को विटामिन-डी लेने के लि धूप सेंकने की सलाह भी दी जाती है। विटामिन-डी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी कारगर है। ऐसे में लोगों को यही सलाह है कि वह सर्दियों में पार्क में एक से दो घंटे धूप जरूर लें। इससे उनकी इम्युनिटी भी मजबूत होगी। इसके अलावा योगा करें, जिससे बढ़ते प्रदूषण और गिरती इम्युनिटी सुधर सके।

12 अक्टूबर को विश्व ऑर्थराइटिस दिवस

एम्स रियूमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष् प्रो. उमा कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर को विश्व ऑर्थराइटिस दिवस है। मौसम में भी बदलाव आ रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील होने लगती है। जिससे गठिया रोगियों की स्थिति गंभीर हो जाती है। प्रो. उमा कहती हैं कि पिछले साल प्रदूषण और गठिया के बीच संबंध जानने के लिए 350 लोगों पर अध्ययन किया गया। ये दिल्ली में 10 वर्ष से भी ज्यादा समय से रह रहे थे। इनमें से करीब 20 फीसदी रोगियों में प्रदूषण से गठिया होने की पुष्टि हुई थी। धूल के महीन कण पीएम 2.5 और उससे सूक्ष्म कण शरीर में पहुंचने के बाद रक्त में मिलकर कई तरह के दुष्प्रभाव सामने लाते हैं। इन्हीं में से कई जहरीले कण इंसान के जोड़ों पर भी वार करते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्सकोविड-19 इंडियाउच्च रक्तचापडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह