लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकारः करंदलाजे ने कहा, मुख्यमंत्री मुद्दे पर येदियुरप्पा और केंद्रीय नेतृत्व एकमत

By भाषा | Updated: July 26, 2019 13:28 IST

कर्नाटक की पूर्व मंत्री और येदियुरप्पा की करीबी सहयोगी माने जाने वाली करंदलाजे ने इन धारणाओं को खारिज कर दिया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व थोड़ा सावधानी बरतते हुए कोई कदम उठाना चाहता है तथा कुछ और दिन इंतजार करना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देयेदियुरप्पा ने केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश किया।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

कर्नाटक से भाजपा की लोकसभा सदस्य शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता बी एस येदियुरप्पा को राज्य विधानसभा में विधायकों का बहुमत में समर्थन प्राप्त है और वह स्थिर सरकार प्रदान करेंगे।

कर्नाटक की पूर्व मंत्री और येदियुरप्पा की करीबी सहयोगी माने जाने वाली करंदलाजे ने इन धारणाओं को खारिज कर दिया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व थोड़ा सावधानी बरतते हुए कोई कदम उठाना चाहता है तथा कुछ और दिन इंतजार करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा ने केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह और केंद्रीय नेता इस मामले में एकमत हैं।’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्यपाल वाजूभाई वाला से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

उन्होंने कहा कि वह आज शाम को शपथ लेंगे। वह अकेले शपथ ले सकते हैं। एचडी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) सरकार मंगलवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में पराजित होने के बाद गिर गयी।

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया