लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने लगाया आरोप, कहा- कमलनाथ सरकार ने सचिवालय को बना दिया था दालालों का अड्डा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 9, 2020 19:40 IST

मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी सरकार के समय सचिवालय दालालों का अड्डा बन गया था।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के उपचुनाव के करीब आते-आते मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लिया।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार के समय सचिवालय दालालों का अड्डा बन गया था।

भोपाल। विधानसभा के उपचुनाव के करीब आते-आते मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं। दोनों ही दल एक दूसरे के नेताओं पर तीखे और तेजाबी हमले करने से नही चूक रहे हैं।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार के समय सचिवालय दालालों का अड्डा बन गया था।

इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार को हमने नहीं गिराया बल्कि कांग्रेस के मित्रों ने ही तय किया कि वह सरकार नही चलाएंगे। क्योंकि प्रदेश को बर्वाद नही होना चाहते हैं। आपने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने ही कमलनाथ को सबक सिखाया।

शिवाराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे लोकप्रिय नेता का अपमान किया और यहां तक कह दिया कि सड़क उतरना है उतर जाएं। इसी के चलते कमलनाथ के पैरों की जमीन कब खिसक गई यह उन्हें पता ही नही चला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें धोखे में रखा ऐसे में उनकी सरकार चली गई।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा और कहा, "मैं दिग्विजय से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने कमलनाथ को धोखे में क्यों रखा? राजा साहब यह कहते हुए छाती ठोककर घूमते रहे कि उनके पास कई विधायक हैं और कमलनाथ के पांव तले कब जमीन खिसक गई, पता ही नहीं चला।'

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील