लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक का मांगा सबूत तो शिवराज बोले- पाकिस्तान की बौखलाहट देखिए, आंखे खुली रखिए तो बालाकोट का दिखेगा सच

By राजेंद्र पाराशर | Updated: February 21, 2020 06:12 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. इसका जवाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला था.मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिवराज श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला बोला है. चौहान ने कहा कि आंखे खुली रखिए तो बालाकोट का सच दिखाई देगा. उन्होंने कहा कि सबूत के लिए पाकिस्तान की बौखलाहट ही काफी है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए. इसका जवाब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दिया. चौहान ने ट्वीट कर कहा कि कमलनाथजी आंखे खुली रखिए तो बालाकोट का सच दिखाई देगा. चौहान ने कहा कि अगर आपकों सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत चाहिए तो उसके लिए भारत की कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान की बौखलाहट ही सबूत के लिए काफी है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान में इमरजेंसी डिक्लेयर की, विदेश मंत्री शाह मसूद कुरैशी ने कहा कि भारत ने गंभीर आक्रामकता दिखाई, पाकिस्तान को अपनी सुरक्षा के लिए जवाब देने का पूरा हक है. शिवराज ने कहा कि पाकिस्तान ने बालाकोट स्ट्राइक के बाद भयभीत होकर अंतरराष्ट्रीय स्त पर अपनी घरेलू उड़ाने तथा एयरस्पेस कई दिनों तक बंद रखे. भारत के लिए अपना एयर स्पेस कई महीनों तक बंद रखा, यह था उनका डर.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने एफ-16 से भारत पर नाकाम जवाबी कार्रवाई की, नापाक आतंकी संगठनों ने भी भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बदला लेने का ऐलान किया था. शिवराज ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हे कि आपकों, आपकी सेना पर विश्वास नहीं है. माना कि आपकी और आपकी पार्टी की कुछ राजनीतिक मजबूरियां हैं, लेकिन अपने क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए देश और सेना को मनोबल मत गिराइये.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला था. चौहान पर तीखे हमले करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिवराज श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथसर्जिकल स्ट्राइकबालाकोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष