लाइव न्यूज़ :

भोपाल में 13 मार्च को हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे शिवराज सिंह चौहान

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मार्च को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ‘हुनर ​​हाट’ के 27वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें देशभर के कारीगर और शिल्पकार भाग लेंगे।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय भोपाल में 12 मार्च से 21 मार्च तक ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ विषयक हुनर ​​हाट का आयोजन कर रहा है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर ​​हाट का आधिकारिक उद्घाटन 13 मार्च को होगा।

उन्होंने कहा कि 31 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कारीगर और शिल्पकार भोपाल में हुनर ​​हाट में भाग लेंगे।

नकवी ने कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित पिछला हुनर ​​हाट काफी सफल रहा था जिसमें 20 फरवरी से एक मार्च 2021 के बीच 16 लाख से अधिक लोग आये थे।

यहां हुनर ​​हाट में देश भर के अत्यधिक कुशल कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए उत्तम उत्पादों की भारी बिक्री हुई।

मंत्री ने कहा कि देश के हर कोने से स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद भोपाल के हुनर ​​हाट में एक जगह उपलब्ध होंगे।

आगंतुक देश के हर क्षेत्र से पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लेंगे। इसके अलावा, उन्हें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम भी देखने का मौका मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए