लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद भोपाल के इस अस्पताल में भर्ती हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आम लोगों की तरह कराएंगे इलाज

By भाषा | Updated: July 25, 2020 15:48 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।संक्रमित पाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें शहर के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौहान ने शनिवार को ट्वीट कर एवं संदेश जारी कर कहा, ‘‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझमें कोविड-19 के लक्षण नजर आ रहे थे। जांच के बाद मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना वायरस जांच करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग पृथक-वास में चले जाएं।’’

अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने कहा, ‘‘मुझे डॉक्टर्स ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। मैं कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट चिरायु अस्पताल (भोपाल) में भर्ती होने जा रहा हूँ।’’ चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीज को ज़िद नहीं करना चाहिए कि हम घर में ही पृथक रहेंगे या अस्पताल नहीं जायेंगे। हमें डॉक्टर्स के निर्देश का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सभी साथियों से अपील करता हूँ कि कोविड-19 के ज़रा भी लक्षण आये तो लापरवाही न बरतें, तत्काल टेस्ट कराएँ और उपचार प्रारम्भ करें।’’

सीएम ने बताया- क्यों हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

चौहान ने कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस दिशा-निर्देश का पूरा पालन कर रहा हूं। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना वायरस को निमंत्रण देती है।’’ मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘मैंने कोरोना वायरस से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन समस्याओं को लेकर कई लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा लें।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस का समय पर इलाज होता है तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है।

सीएम ने लोगों से की गाइडलाइन का पालन करने की अपील

चौहान ने बताया, ‘‘मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना वायरस की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ। मैं यथासंभव अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से कोरोना वायरस की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वयं भी पृथक-वास में रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा। चौहान ने कहा, ‘‘आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

आम आदमी की तरह इलाज कराएंगे मुख्यमंत्री

इसी बीच, मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चौहान को शहर के कोविड-19 अस्पताल चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चिरायु अस्पताल में आम आदमी की तरह इलाज कराएंगे।’’ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’’

दिग्विजय सिंह ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दुख है शिवराज जी आप कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सामाजिक दूरी का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।’’ वहीं, भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ। आप जल्द ही स्वस्थ होकर प्रदेशवासियों की सेवा करें, ऐसी कामना करता हूँ।’’

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभोपालमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर